• October 23, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्टï्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क। 

लखनऊ। राजधानी के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने बुधवार की सुबह महापौर सुषमा खर्कवाल के साथ सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई क्षेत्रों का दौरा किया।


 उन्होंने सफाई कर्मियों से मिलकर संवाद भी किया। साथ ही उनकी समस्याएं पूछी। सफाई कर्मियों की हौसला आफजाई करते हुए कहा कि शहर को साफ व स्वच्छ बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मी अपने काम में लापरवाही न बरतें। वहीं कहा कि अगर कोई समस्या है तो वह महापौर को बता सकते हैं। समस्या का समाधान करना हमारी प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *