राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।
सीतापुर। मछरेहटा क्षेत्र के सेनपुर ग्राम में रामलीला का मंचन चल रहा है। जिसमें राम-रावण युद्घ से पहले उनके बीच संवाद हुआ। विभिन्न चौपाइयों के माध्यम से हुए संवाद को सुनकर श्रोता मंत्र-मुग्ध हो गए।
बुधवार को क्षेत्रीय विधायक रामकृष्ण भार्गव ने प्रभु श्रीराम के तिलककर लीला की शुरूआत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि अनुशान व मर्यादा का प्रतीक हैं प्रभु राम। इसी वजह से उनको मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का दर्जा दिया गया है। उनके जीवन से प्रेरणा लेकर मनुष्य खुद को सफल बना सकता है। इसके बाद विभिन्न लीलाओं का मंचन किया गया। जिसमें सबसे प्रमुख युद्घ से पहले प्रभु राम और दशानन रावण के बीच हुआ संवाद रहा। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अजय भार्गव, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख मिश्रिख रामकिंकर पांडे, डायरेक्टर एवं प्रधान नैमिशारण्य विनीता मिश्रा समेत विजय भार्गव, जयपाल सिंह, अनुज सिंह, प्रेमसागर पांडे, शिवबालक यादव, रामचंद्र त्रिपाठी, अनुज सिंह और सुरेश यादव मौजूद रहे। वहीं लीला के दौरान मेले के अध्यक्ष काजू यादव ने सभी प्रनिधियों को अंग वस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।