• October 11, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

रानीखेड़ा। नवरात्र के मौके पर बाबा नीम करोली संत सेवा शिव आश्रम पर रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को कथा व्यास अंबरीश जी महाराज ने रामायण के विभिन्न प्रसंगों के अलावा उनके पात्रों पर प्रकाश डाला। 



कैकेई पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने दुनियां भर का अपयश लेकर रामचरित मानस का महत्व बढ़ा दिया। उन्होंने कहा कि दुनियां में जब फिर प्रभु राम का जन्म होगा तो उससे पहले कैकेई को आना होगा। वहीं चित्रकूट धाम से आए जगतगुरू रामानंदाचार्य धीरेंद्राचार्य ने कहा कि जब तक हमारे जीवन में राम चरित मानस का असली रूप नहीं दिखाई देगा तो इसका श्रवण करने से कोई फायदा नहीं हैं।


 क्योंकि रामचरित मानस में जो पात्र व आदर्श हैं, उनको हमें समझना बहुत जरूरी है। इस अवसर पर उन्होंने अन्य आध्यात्मिक विषयों पर भी चर्चा की। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सेनानी, परम संत बच्चा बाबा जी के निकट भक्तों में इंद्रपाल सिंह, हरिनाथ सिंह, भक्ति राज सिंह, बबलू सिंह चौहान, उदय प्रताप सिंह, अवधेश सिंह, संजय गुप्ता, श्याम सिंह चौहान और वीर बहादुर सिंह मौजूद रहे। कथा का संचालन वरिष्ठï पत्रकार संजीव श्रीवास्तव ने किया। 


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *