राष्टï्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।
बाराबंकी। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती की पूर्व संध्या पर बाराबंकी में सांस्कृतिक विभाग द्वारा एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिस्सा लिया। उन्होंने पंडित दीनदयाल के जीवन से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
इसके बाद आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल ने देश के आर्थिक व सामाजिक विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए। अब उनके अधूरे सपनों को पूरा करने का काम भाजपा सरकार कर रही है। सीएम ने कहा कि हर हाथ को काम और हर खेत को पानी देने का काम सरकार बखूभी निभा रही है। इसके अलावा समाज के हर वर्ग के लोगों को लाभ देने के लिए योजनाएं चलाई जा रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या के बराबर में होने के कारण बाराबंकी का हरसंभव विकास हो रहा है। केडी सिंह बाबू की हवेली को जल्द की प्रदेश सरकार एक म्यूजियम में तब्दील करने जा रही हैं। जहां पर हाकी से जुड़ी हुई जानकारियों को साझा किया जाएगा। इसके अलावा युवाओं को रोजगार देने के लिए भी यहां पर उद्योगों की स्थापना की जा रही है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह व सुरेश राही आदि भी मौजूद रहे।