
राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क सीतापुर : राष्ट्रीय सेवा परिषद द्वारा शहर के मुंसीगंज स्थित कार्यालय पर होली मिलन समारोह व काव्य पाठ का आयोजन किया। जिसमे मुख्य अतिथि मे वरिष्ठ साहित्यकार व रंगकर्मी उदय प्रताप त्रिवेदी रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सचिन त्रिपाठी व संचालन जिला महासचिव विजय कुमार शुक्ला ने किया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथी श्री त्रिवेदी व राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश राय राष्ट्रीय महासचिव विजय शुक्ला, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अधिवक्ता विजय अवस्थी व कन्हैया शुक्ला ने मा सरस्वती के चित्र के सम्मुख द्वीप प्रज्ज्वलन माल्यार्पण व पुष्पार्चन कर किया। इसके उपरांत उपस्थित पदाधिकारियों व सभी अतिथियों का पटका पहना व बैज लगाकर स्वागत किया गया। काव्य पाठ के दौरान कवि अरुण शर्मा बेधड़क के मुख से माँ सरस्वती की वंदना व राष्ट्र प्रेम की कविता बिगुल क्रांति का मौन हो गया उसे बजाने आया हूं भारत माता का जयकारा आज लगाने आया हूं पढ़ी। जिसे श्रोताओ ने खूब सराहा। कवि प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव ने होली गीत परिवर्तन से हुआ प्रकृति में गजब नया संचार है कितना सुंदर कितना प्यारा बासंती त्योहार है पढ़ा। मुख्य अतिथी श्री त्रिवेदी ने अपनी हास्य रचना कवर चढ़ी पुस्तक सा अपना वयक्तित्व है अंदर से कोख शास्त्र ऊपर से श्लोक है सुनाकर लोगो को खूब हसाया। सीमा बाजपेयी ने अपनी रचना के माध्यम से भगवान राम को याद किया। संगठन के जिला मंत्री संजय पांडेय ने होली गीत रंग बरसे गाकर सभा में रंग भर दिया वही अवनेन्द्र विक्रम सिंह, आदर्श गुप्ता, कमलापति त्रिपाठी, विजय कुमार अवस्थी, शिव बालक त्रिवेदी, अशोक प्रजापति, लक्षमीकांत बाजपेयी ने होली पर अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश राय व् जिला अध्यक्ष सचिन त्रिपाठी ने सामूहिक तौर पर मुख्य अतिथी श्री त्रिवेदी को समृति चिन्ह भेट किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष आकाश राय, राष्ट्रीय महासचिव शिव बालक त्रिवेदी, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य कन्हैया लाल शुक्ल, विजय कुमार अवस्थी, जिला अध्यक्ष सचिन त्रिपाठी, महसचिव विजय कुमार शुक्ल,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक प्रजापति, उपाध्यक्ष डॉ शांतिस्वरूप रस्तोगी, अनिल श्रीवास्तव,जिला उप सचिव डॉ विकाश जैन, वेद प्रकाश कश्यप, जिला कोषाध्यक्ष अम्ब्रीश दक्षित, जिला मंत्री संजय पाण्डेय, विनोद त्रिपाठी,जिला प्रवक्ता लक्षमीकांत बाजपेयी जिलासलाहकर राजीव मिश्रा, अध्यक्ष वरिष्ठ नागरिक प्रकोष्ठ राम कुमार कटियार,जिला कार्यकारणी सदस्य रेखा द्धिवेदी, किशोरी लाल कश्यप, अंकित श्रीवास्तव, अवनेन्द्र विक्रम सिंह, आदर्श गुप्ता, सीमा बाजपेयी, कोमल जैन, कमलापति त्रिपाठी, डॉ प्रदीप राय, संजीव द्धिवेदी आदि रहे।