राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।
लखनऊ। नवयुग कन्या महाविद्यालय में प्राची क्लब व राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त प्रयास से स्वास्थ्य जागरूकता कैंप लगाया गया। जिसमें स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉॅ. दीपाली श्रीवास्तव व डॉॅ वैशाली जैन मौजूद रहीं। उन्होंने छात्राओं को एनीमिया, सर्वाइकल, कैंसर, ओवरी सिस्ट व मासिक धर्म आदि के संबंध में जानकारी। छात्राओं की एनीमिया की भी जांच की।
उन्होंने कहा कि आइरन डिफिशिएंसी के कारण एनीमिया होता है। उन्होंंने छात्राओं को आयरन की गोलियां दी। साथ ही आश्वासन दिया कि आगामी माह में भी गोलियों का वितरण किया जाएगा। चिकित्सकों ने छात्राओं के हीमोग्लाबिन की भी जांच की। इस मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्या प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय ने स्वास्थ्य संबंधित जानकारी दी। इस मौके पर पूनम शुक्ला, प्रो. संगीता शुक्ला, अंबिका बाजपेई, डॉॅ. आभापाल, ऐश्वर्या सिंह, डॉॅ.श्वेता उपाध्याय और मनीषा बरौनियां आदि मौजूद रहे।