राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।
गोंडा। अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद जनपद गोंडा की जिला द्वारा परिचय व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व आईजी ने क्षत्रिय समाज के लोगों को चेताते हुए बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि आज क्षत्रिय समाज मुश्किल में हैं, लिहाजा एकजुट होने की जरूरत है।
चचरी माझा करनैलगंज में आयोजित कार्यक्रम में राष्टï्रीय अध्यक्ष व पूर्व आईजी आरपी सिंह बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। उन्होंने कहा कि कल्याण परिषद की यह इकाई जनपद में संगठन को मजबूत करेगी। जल्द ही संगठन की मजबूती के लिए पूरी कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा कि आज समाज के लोगों को एकजुट होने की जरूरत है। विशिष्टï अतिथि पूर्व डीआईजी रणजीत सिंह समाज में व्याप्त कुरीतियों को दूर करने की अपील की। कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम के पदचिन्हों पर चलकर समाज को एकजुट करने की जरूरत है। प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह ने अभी तक संगठन द्वारा समाज के लिए किए गए कार्यो की जानकारी दी।
जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। वहीं कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर महिला प्रदेश उपाध्यक्ष शशि प्रभा सिंह के अलावा रमेश सिंह, रेनू सिंह, सूर्यभान सिंह, नरेंद्र सिंह सेंगर, रुद्र प्रताप सिंह, दिलीप सिंह, देवेंद्र प्रताप सिंह, योगेश प्रताप सिंह व हर्षित सिंह आदि मौजूद रहे।