राष्टï्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।
हरदोई। समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल शनिवार को हरदोई पहुंचे। यहां पर सपाइयों ने पार्टी कार्यालय पर उनका जोरदार स्वागत किया। संगठन की समीक्षा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सर्व समाज से जुड़े व्यापारियों को पार्टी से जोड़ें।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि हर माह व्यापार सभा की बैठक होनी चाहिए। पदाधिकारी बाजारों में जाकर व्यापारियों से मिलें और उनकी समस्याएं उठाएं। साथ ही उनको मिशन 2027 के तहत पार्टी से जोड़ें। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के इशारे पर सरकारी मशीनरी द्वारा अतिक्रमण अभियान के नाम पर छोटे व्यापारियों को उत्पीडऩ किया जा रहा है। जबकि भाजपा से जुड़े व्यापारियों की दुकानों के सामने बुलडोजर नहीं चलाया जाएगा। प्रदेश में जीएसटी व अन्य टैक्स के नाम पर व्यापारियों का उत्पीडऩ किया जा रहा है। कुछ दिनों से जीएसटी के नाम पर शहरों में छापामार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा व्यापारियों के हित में फैसले लिए हैं। आगे भी सपा व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाती रहेगी। इस मौे पर प्रदेश सचिव डॉॅ. अजय चौरसिया, सभा के जिलाध्यक्ष सुधीर गुप्ता मिन्ना, जिलाध्यक्ष शराफत अली समेत रामज्ञान गुप्ता, पवन यादव, अभिषेक गुप्ता, नवीन पाठक, साहिल गुप्ता, अवनीश यादव, सोनू गुप्ता, उमेश गुप्ता, जितेश यादव और चंद्रप्रकाश गुप्ता आदि मौजूद रहे।