• September 6, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

लखनऊ। गोमतीनगर स्थित रत्ना डांस अकाडमी में हर्र्षोल्लास से हरतालिका तीज फेस्ट का आयोजन किया गया। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन करने के साथ ही केक काटा गया। 

 


हरतालिका तीज फेस्ट के मौके पर  सतरंगी रोशनी, फूल और गुब्बारों से परिसर को सजाया गया। इसके बाद रचना श्रीवास्तव ने ..घर में पधारो गजानन जी…गीत सुनाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। रीता मनराल ने ..अरे द्वार पालो, रूबी गुप्ता ने ..ए दिले बेकरार…गाना सुनाकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। नीलम गुप्ता ने प्रेम पर कविता पाठ किया। जबकि श्वेता मनराल ने …मेरा बाबू छैलछबीला, गरिमा श्रीवास्तव ने …बहारा बहारा, ज्योति सिंह ने …मइया यशोदा, पूनम सिंह और पूर्णिमा यादव ने …मेंहदी राचन लागी गाने पर नृत्य कर वाहवाही लूटी। वहीं बबीता साहू और अनुजा पाण्डेय ने …चूड़ी मजा न देगी.. गाने पर नृत्य कर तालियां बटोरी। अकादमी की संरक्षिका शुभ्रा अस्थाना ने बताया कि हरतालिका तीज भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हस्त नक्षत्र के दिन होता है। इस दिन कुमारी और सौभाग्यवती स्त्रियां गौरी-शंकर की पूजा करती हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *