राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

लखनऊ। नवयुग कन्या महाविद्यालय राजेन्द्र नगर लखनऊ के रसायन शास्त्र विभाग, पर्यावरण संरक्षण एवं पुनर्स्थापन समिति और नवयुग मेधा संस्था के संयुक्त तत्वावधान में एक पेड़ मां के नाम अभियान पर व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसका विषय अनिच्छुक ब्रह्मास्त्र: विवेक पूर्ण उपभोग था। सत्र का आरंभ प्राचार्या प्रो. मंजुला उपाध्याय द्वारा मुख्य वक्ता  आशीष अग्रवाल, संस्थापक ब्रिज फॉर चेंज फाउंडेशन के स्वागत के साथ हुआ। 


मुख्य वक्ता आशीष अग्रवाल ने अपने  व्याख्यान में  छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के महत्व के बारे में जागरूक किया। अपने  भाषण में उन्होंने छात्राओं को अपने दैनिक जीवन में प्राकृतिक संसाधनों और कार्बन उत्सर्जन को कम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने छात्राओं और संकाय सदस्यों से पर्यावरण को बचाने के छोटे-छोटे उपायों पर आधारित एक प्रश्नावली पर प्राप्त उत्तर के आधार पर विभिन्न बिंदुओं पर प्रकाश डाला। जिसके द्वारा हम कैसे कार्बन उत्सर्जन को कम कर सकेंगे। उन्होंने  हमारी दैनिक आदतों के पर्यावरण  संरक्षण और कार्बन उत्सर्जन वृद्धि  के प्रभाव पर भी चर्चा की। 

प्रो. मंजुला उपाध्याय ने सभी छात्राओं को अतिथि वक्ता द्वारा दिए गए सुझावों  को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर प्रो. निशी गुप्ता, प्रो. नीतू सिंह, डॉ. सरोज रानी, डॉ. नेहा यादव, डॉ. स्नेहा चौधरी और रसायन शास्त्र विभाग से डा .नेहा अग्रवाल, डॉ. सुनीता सिंह, चंदन मौर्य एवं जंतु विज्ञान विभागाध्यक्षा  प्रो. ऋचा शुक्ला और कीर्ति द्विवेदी आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *