राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।
माधौगंज-हरदोई। श्रीमद भागवत महापुराण के प्रारंभ होने से पहले भक्तों ने कलश यात्रा निकाली। यात्रा में महिलाएं सिर पर कलश रखकर चल रहीं थी। इस दौरान बज रहे गीतों से माहौल पूरी तरह से भक्तिमय रहा।
कलश यात्रा का आयोजन जय भोलेनाथ कांवडिय़ा कमेटी द्वारा किया गया। यह यात्रा बघौली मार्ग दौलतयारपुर से शुरू हुर्ई। कथा पंडाल में पहले विधि विधान से पूजन किया गया। कलश यात्रा में सबसे आगे यजमान डब्बू सिंह सिर पर पोथी रखकर पत्नी पूनम सिंह के साथ चल रहे थे। इसके बाद महिलाएं सिर पर कलश लेकर चल रहीं थीं। यह यात्रा गांव के प्रमुख मार्गो से होते हुए बघौली मार्ग, किदवईनगर, नेहरूनगर, सुभाष नगर, गोखले नगर व सदर बाजार होते हुए कथा पंडाल पर आकर समाप्त हुई। यहां पर फिर से विधि विधान से पूजन किया गया। इसके बाद कथा का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर पुरुषोत्तम सिंह, चंदू, सर्वेश राठौर, विमलेश राठौर, राकेश राठौर, सोनू, पुत्तुलाल, भोलापाल, मनोज, भैनु, शिवरानी, गीता, राजवती, अनुराधा, अन्नू देवी पटेल और अनीता पटेल आदि मौजूद रहे।









































































































