• September 9, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

शाहाबाद-हरदोर्ई। कस्बे में रामवाटिका मैदान में गणेश महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। रोजाना यहां पर होने वाले धार्मिक कार्यक्रमों के कारण माहौल पूरी तरह से भक्तिमय हो जाता है। इसी के तहत रविवार की शाम को महाआरती का आयोजन किया गया। इसके बाद विघ्रहर्ता को छप्पन व्यंजनों का भोग लगाया गया। 


रामवाटिका में चल रहे पंच दिवसीय गणेश महोत्सव के दूसरे दिन काशी व लखनऊ आए पुरोहितों और ब्राह्मणों ने आयोजकों द्वारा गणेश जी का मंत्रोपचार के साथ पूजन करवाया। उसके बाद गणेश जी विशेष महा आरती का आयोजन किया गया। महाआरती में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। महा आरती के बाद भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।शाम को गणपति पूजन और आरती के साथ गणपति जी को विशेष छप्पन भोग लगाया गया। उसके बाद बिहारी जी सकीर्तन मंडल के मेहमान कलाकारों द्वारा एक शाम बिहारी जी के नाम का आयोजन किया गया। जिसमे मेहमान कलाकार गायकों ने बांके बिहारी के भजनों से समा बांध दिया। भजन कीर्तन में कलाकारों द्वारा मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गईं। भक्तगण देर रात्रि तक बिहारी जी के भजनों पर झूमते और थिरकते नजर आए। इस अवसर पर आयोजक मंडल के प्रकाश रस्तोगी, विश्वनाथ बाजपेई, अनिल मराठा, रमन गुप्ता, पंकज गुप्ता, दीपक वर्मा, बलराम रस्तोगी, रमेश गायकवाड, यश वर्मा और मोहित आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *