• September 2, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क। 

हरदोर्ई। शहर के विभिन्न मंदिरों में भगवान श्रीकृष्ण छठी धूमधाम से मनाई गई। भगवान श्रीकृष्ण के काजल लगाने के बाद कढ़ी-चावल का भोग लगाया गया। इस दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाए। इस मौके पर कई स्थानों पर दही मटकी फोडऩे का भी आयोजन किया गया।


हरदोई के राम जानकी मंदिर, बालाजी मंदिर खेतुई, बाबा तुरंत नाथ मंदिर सहित क्षत्रिय धर्मशाला में छठी का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की चहल-पहल नजर आर्ई। भक्तों ने श्रीकृष्ण का श्रृंगार किया।। महाभोग के बाद आरती की गई। भोग में कढ़ी और चावल का भोग लगाया गया। राम जानकी मंदिर के पुजारी मैथिली शरण ने बताया कि हर साल भगवान को छठी के दिन कढ़ी चावल का ही भोग लगाया जाता है। उसके बाद आए हुए भक्त उस प्रसाद को ग्रहण करते हैं। मंदिर में आई हुई महिलाओं ने भजन और सोहर गाने के साथ श्री कृष्ण को काजल लगाया गया। देर शाम तक मंदिरों में भजन-कीर्तन का सिलसिला चलता रहा। 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *