राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।
रानीखेड़ा। बाबा नीम करोली संत सेवा शिव आश्रम रानीखेड़ा धाम में चल रही रामकथा में कथा व्यास अंबरीश जी महाराज ने कई प्रसंग सुनाएं। प्रभु राम व शिव विवाह का मनमोहक तरीके से वर्णन कर उन्होंने भक्तों को मंत्र-मुग्ध कर दिया।
धाम में चल रही राम कथा का शनिवार को भी जारी रही। संगीतमयी रामकथा में हर दिन सैकड़ों भक्त कथा का श्रवण करने पहुंच रहे हैं। चौथे दिन कथा व्यास परम पूज्य अंबरीश जी महाराज ने कई प्रसंगों को भजन-संगीत के जरिए भक्तों के सामने रखा। जिसमें भगवान भोलेनाथ की बारात और मंडप की दिव्यता का वर्णन सुनकर भक्त…बम बम भोले का जयकार करने के लिए मजबूर कर दिया। इसके बाद उन्होंने मनमोहक तरीके से भगवान राम के जन्म से लेकर उनके विवाह तक की कथा सुनाई। कथा व्यास ने बताया कि नैमिषारण्य स्थित महाराज मनु के द्वारा तपस्या करके उन्हें वरदान के रूप में भगवान राम का अवतार मिला। इसके बाद वह अयोध्या नरेश दशरथ के पुत्र के रूप में जन्में। इस दौरान भजन गायक व राष्ट्रीय प्रस्तावना अखबार के संरक्षक संजीव श्रीवास्तव ने भजनों के जरिए मानव जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला। शनिवार को मुख्य रूप से आरती के समय राष्ट्रीय प्रस्तावना अखबार के प्रधान संपादक हरिनाथ सिंह के अलावा डॉ. अशोक दीक्षित व फौजी बाबा मौजूद रहे। इसके अलावा शशांक यादव समेत कई भक्तों ने परम संत बच्चा बाजा जी महाराज का माल्यार्पण कर उनका आशीर्वाद लिया।
























































































































































































