राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखनऊ : उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मई दिवस के अवसर पर प्रदेश के मजदूरों, कामगारों और श्रमिकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के नव निर्माण में श्रमिक बंधुओं का योगदान हमेशा से अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। हम सभी को श्रम और श्रमिकों की महत्ता को समझना चाहिए और उनका सम्मान करना चाहिए। उन्होंने बताया कि श्रमिकों के कल्याण हेतु सरकार द्वारा कई महत्वाकांक्षी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिससे उन्हें बेहतर जीवन और अधिकार मिल सकें।
















































































































































































































































































































































