राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विभिन्न राज्यों के लिए नए राज्यपालों की नियुक्ति कर दी है। इन नियुक्तियों के तहत कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं।


राष्ट्रपति भवन से जारी पत्र के अनुसार हरिभाऊ किसनराव बागड़े को राजस्थान का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। जबकि जिष्णु देव वर्मा को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। ओम प्रकाश माथुर को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।रामेन डेका को छत्तीसगढ़ और सी एच विजयशंकर को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। जबकि विशेष नियुक्तियों में सीपी राधाकृष्णन को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। असम के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इसके अलावा उनकों केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ का प्रशासक भी बनाया गया है। सिक्किम के राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। साथ ही उनकों मणिपुर के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *