• November 7, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्टï्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

हरियाणा। राज्य के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सरकारी कर्मचारियों को त्योहारों का तोहफा दिया है। उन्होंने सरकारी कर्मचारियों के लिए कई घोषणाएं हैं। जिसके तहत कर्मचारी अब अपना घर बनाने के लिए 25 लाख तक का अग्रिम लोन ले सकेंगे। इसके अलावा बेटा या फिर बेटी की शादी के लिए भी तीन लाख तक का ऋण ले सकते हैं। 


वाहन और कंप्यूटर खरीदने के लिए भी अभी तक मिलने वाली राशि में बढ़ोत्तरी की गई है। इससे पहले वर्ष 2010 में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डïा की सरकार में धनराशि में बढ़ोत्तरी की थी। वहीं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा में दो लाख परिवारों को सौ गज का प्लॉट देने की भी घोषणा की है। इसके अलावा मुख्यमंत्री की अगुवाई में हुई हाई परचेज कमेटी की बैठक में 2050 करोड़ रुपये सेे होने वाले विकास कार्यो को भी मंजूरी दी गई। वहीं अंग्रेजी, अथशास्त्र और समाजशास्त्र के शिक्षकों को खेल-खेल में पढ़ाई की ट्रेनिंग देने का निर्णय लिया गया है। यह प्रशिक्षण 11 नवंबर से शुरू होगा। जिसमें शिक्षकों को प्राचीन समय में होने वाले खेल व आर्ट के जरिए ट्रेनिंग दी जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *