राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखनऊ :
भारत में जाति-आधारित आँकड़ा संग्रह का एक लंबा इतिहास है, जिसमें वर्ष 1931 तक की जातियों की सूचना शामिल है। वर्ष 1951 के बाद जातिगत आँकड़ों का संग्रह बंद करने का निर्णय लिया गया ताकि इस विभाजनकारी दृष्टिकोण से बचा जा सके और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा दिया जा सके। हालाँकि, बदलती सामाजिक-राजनीतिक गतिशीलता और सटीक सूचना की आवश्यकता को देखते हुए जातिगत जनगणना का नए सिरे से आह्वान किया जा रहा है।जाति जनगणना के विरोधियों का तर्क है कि जाति-आधारित भेदभाव अवैध है और जातिगत जनगणना जाति व्यवस्था को सबल ही करेगी।उनका मानना है कि लोगों को उनकी जातिगत पहचान के आधार पर वर्गीकृत करने के बजाय सभी नागरिकों के लिये व्यक्तिगत अधिकारों और समान अवसरों पर ध्यान केंद्रित करने को प्राथमिकता दी जानी चाहिये।आलोचकों का तर्क है कि इससे समाज में भ्रम, विवाद और विभाजन की वृद्धि की स्थिति बन सकती है। यद्यपि जातिगत जनगणना के पक्ष और विपक्ष, दोनों में ही प्रबल तर्क मौजूद हैं, सामाजिक न्याय को बढ़ावा देने और संसाधनों के समान वितरण को सुनिश्चित करने के लिये ओबीसीएस एवं अन्य समूहों की आबादी पर सटीक आँकड़े का होना आवश्यक है। जातिगत जनगणना सकारात्मक कार्रवाई नीतियों की प्रभावशीलता की निगरानी करने और भारतीय समाज की एक व्यापक तस्वीर प्रदान करने में भी मदद कर सकती है। नीति निर्माताओं के लिये अधिक न्यायसंगत और न्यायपूर्ण समाज का निर्माण करने के लिये दोनों पक्षों के तर्कों पर सावधानीपूर्वक विचार करना अत्यंत महत्त्वपूर्ण है। बहरहाल मोदी सरकार ने जातिवार जनगणना कराने का अप्रत्याशित निर्णय ले लिया। इसके पहले 1931 में अंग्रेजों ने ऐसी जनगणना कराई थी। हालांकि इसकी समय-समय पर मांग होती रही। मनमोहन सरकार ने कुछ क्षेत्रीय दलों के दबाव में 2011 में सर्वेक्षण की शक्ल में सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना कराई, लेकिन गलत आंकड़ों के कारण उन्हें सार्वजनिक नहीं किया गया। पिछले कुछ समय से राहुल गांधी जातिवार जनगणना की मांग पर बहुत जोर दे रहे थे। वे इस मामले में सपा, राजद जैसे दलों को भी पीछे छोड़ रहे थे। यह इसलिए हैरान करने वाला था, क्योंकि कांग्रेस कभी भी जातिगत जनगणना के पक्ष में नहीं रही। जनगणना के साथ जातिवार गणना में कोई बुराई नहीं, लेकिन खतरा यह है कि सामाजिक न्याय की बात करने वाले नेता जातिगत जनगणना के जरिये सामाजिक खाई को निश्चित तौर से बढ़ावा देंगे। वैसे भी बिना जातिये जनगणना के जातिगत मतभेद भारत में आम है। कई राजनैतिक दल जातिगत आधार पर ही क्षेत्रीय राजनीति में टिके हुए है। यह खतरा वास्तविक है, क्योंकि कई दल जाति विशेष की बात ही नहीं करते, उन्होंने खुद को कुछ विशेष जातियों के हितैषी दल के रूप में ही उभारा है। वे साफ तौर पर कुछ जातियों को दूसरी जातियों के खिलाफ खड़ा करते हैं। यह सामाजिक न्याय नहीं, अन्याय है। यह राजनीति जातीय विभाजन और जातीय वैमनस्य को बढ़ाती है। ऐसी राजनीति सामाजिक एकजुटता को कमजोर कर सकती है। ऐसा न होने पाए, इसके लिए कुछ जतन करने ही होंगे।आरएसएस ने अवश्य इसका समर्थन किया। तब कांग्रेस और कुछ क्षेत्रीय दल जाति आधारित जनगणना पर जोर देने में लगे हुए थे। सबसे ज्यादा जोर राहुल गांधी दे रहे थे, जबकि नेहरू से लेकर नरसिंह राव तक ने इसकी जरूरत नहीं समझी। यह तय है कि जातिगत जनगणना कराने के फैसले पर जहां कांग्रेस एवं अन्य विपक्षी दल इसका श्रेय लेंगे, वहीं भाजपा इसे सामाजिक न्याय केंद्रित अपनी पहल बताएगी। अब यक्ष प्रश्न यह है कि जाति आधारित जनगणना सामाजिक न्याय में सहायक बनेगी या फिर जातिवादी राजनीति के नए दरवाजे खोलेगी ? यह बहुत कुछ इस पर निर्भर करेगा कि जातिगत जनगणना के आंकड़ों का उपयोग किस तरह किया जाता है। चूंकि जाति भारतीय राजनीति की एक सच्चाई है, इसलिए सैद्धांतिक तौर पर यही उचित दिखता है कि जब सामाजिक कल्याण की योजनाओं के क्रियान्वयन में जातियां एक आधार बनती हैं, तब फिर इसके स्पष्ट आंकड़े होने ही चाहिए कि किस जाति के कितने लोग हैं और उनकी सामाजिक-आर्थिक स्थिति क्या है। अभी तक अनुसूचित जातियों-जनजातियों की तो गिनती होती रही, लेकिन अन्य पिछड़ा वर्ग यानी ओबीसी की नहीं। अब सभी जातियों की गिनती होगी। यह गिनती मुस्लिम, ईसाई और अन्य समुदायों में भी होनी चाहिए, क्योंकि कोई दावा कुछ भी करे, जाति और उसके आधार पर विभेद सब जगह है।इससे भी ज्यादा आवश्यक, बल्कि अनिवार्य यह है कि जातिगत जनगणना जातिवाद की राजनीति का हथियार न बने और वह भारतीय समाज को विभाजित न करने पाए। इस अंदेशे को दूर करने के कुछ ठोस उपाय होने ही चाहिए कि जाति आधारित जनगणना जातीय विभाजन का कारण न बनने पाए।यह अंदेशा इसलिए है, क्योंकि यह किसी से छिपा नहीं कि कई राजनीतिक दल खुले रूप से जाति की राजनीति करते हैं। वे अमुक-अमुक जातियों का नेतृत्व करने के लिए केवल जाने ही नहीं जाते, बल्कि ऐसा दावा भी करते हैं। जाति आधारित जनगणना का लाभ है तो हानि भी। इससे बेहतर और कुछ नहीं कि जातिगत जनगणना वंचितों-पिछड़ों के उत्थान में सहायक बने, लेकिन यदि वह विभाजन को बल देती है तो देश की एकजुटता प्रभावित करती है तो इससे दुर्भाग्यपूर्ण और कुछ नहीं होगा।
-
ओवैसी का सवाल: खून और पानी एक साथ…
September 16, 2025 -
हरियाणा में जेल वार्डर के 1,300 पद जल्द…
May 22, 2025 -
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के अंतिम दर्शन…
December 27, 2024 -
लोक भवन, लखनऊ में आयोजित ‘भारत रत्न’ अटल…
December 25, 2024 -
‘अटल स्वास्थ्य मेला’ में सीएम योगी ने अटल…
December 24, 2024 -
लखनऊ में ‘भारत रत्न’ चौधरी चरण सिंह की…
December 23, 2024 -
नगर पालिका उप चुनाव को लेकर मतदाताओं में…
December 17, 2024 -
पलिया पहुंचे नगर विकास राज्यमंत्री, भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मी…
December 15, 2024 -
भा.ज.पा. मंडल अध्यक्ष पद के दावेदारों ने दिए…
December 15, 2024 -
अपनी लड़ाई लडऩा जानते हैं अब्दुल्ला आजम: चंद्रशेखर
November 11, 2024 -
बटना बंद किया तो विराजमान हो गए रामलला:…
November 10, 2024 -
व्यक्ति वस्त्र से नहीं वचन से होता है…
November 9, 2024 -
पुलिस की कार्यशैली पर भड़के सपाइयों ने फजलगंज…
November 9, 2024 -
जहां दिखे सपाई, वहां बिटिया घबराई: मुख्यमंत्री
November 8, 2024 -
उप चुनाव में सभी सीटें हार रही है…
November 8, 2024 -
कनाडा में हिंदुओं और मंदिरों में हो रहे…
November 7, 2024 -
अमेरिका के नए बॉस बने डोनाल्ड ट्रंप, बोले…
November 6, 2024 -
झूठे वादे नहीं करती है कांग्रेस, जो कहा…
November 5, 2024 -
पत्थरबाज और माफिया आज यूपी से बाहर हैं:…
November 5, 2024 -
यूपी, पंजाब व केरल में 20 नवंबर को…
November 4, 2024 -
पुलिस कस्टडी में मरने वाले मोहित के परिजन…
October 28, 2024 -
उपचुनाव: नौ विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव…
October 26, 2024 -
यूपी में होने वाले उपचुनाव में सपा की…
October 25, 2024 -
यूपी उपचुनाव: कांग्रेस ने किया सरेंडर, सभी सीटों…
October 25, 2024 -
करहल सीट पर कसेगी “रिश्तों” की कसौटी !
October 25, 2024 -
श्रेया श्रीवास्तव अध्यक्ष व अंजलि सचिव बनीं, दिलाई…
October 23, 2024 -
उपचुनाव: वायनाड संसदीय सीट से प्रियंका गांधी ने…
October 23, 2024 -
बहराइच दंगे में भाजपा नेताओं का हाथ: अखिलेश…
October 22, 2024 -
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, बोले हार…
October 21, 2024 -
बहराइच जा रहे हिन्दू महासभा त्रिदंडी के पदाधिकारियों…
October 21, 2024 -
पलिया सहकारी गन्ना समिति के निर्विरोध चेयरमैन बने…
October 17, 2024 -
भाजपा प्रत्याशी रंजीत सिंह निर्विरोध चुने गए सभापति
October 17, 2024 -
झारखंड व महाराष्ट्र में बनेगी बीजेपी की सरकार:…
October 15, 2024 -
प्रदेश में अपराध चरम पर, सरकार हुई फेल:…
October 15, 2024 -
उपचुनाव: 13 नवंबर को नौ विधानसभा सीटों पर…
October 15, 2024 -
विधायक के साथ मारपीट करने वाले चार भाजपा…
October 15, 2024 -
इजराइल के राजदूत ने सीएम को दी हालातों…
October 15, 2024 -
नितिन शर्मा बनें उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के…
October 10, 2024 -
आज आगरा आएंगे मालदीप के राष्ट्रपति डॉॅ. मोहम्मद…
October 7, 2024 -
उपचुनाव: इंडिया गठबंधन पर संशय, कांग्रेस आई फ्रंट…
October 5, 2024 -
इंदिरा फेलोशिप कार्यक्रम से राजनीतिक क्षेत्र में सशक्त…
October 4, 2024 -
साकिर साहिल बनें सपा अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय…
October 3, 2024 -
दूसरे चरण में दो करोड़ नए सदस्य बनाने…
October 3, 2024 -
जम्मू-कश्मीर के नौजवानों के हाथ में अब हथियार…
September 27, 2024 -
अलग प्रदेश की मांग को लेकर शुरू हुई…
September 25, 2024 -
भाजपा की नीतियों व विचारधारा से लोगों को…
September 24, 2024 -
सपा प्रदेश अध्यक्ष को फूल-माला पहनाकर किया स्वागत
September 20, 2024 -
सीएम ने अंबेडकर नगर के लोगों को दी…
September 8, 2024 -
भाजपा द्वारा कराए गए विकास कार्यो को गिनाकर…
September 7, 2024 -
मूर्तियां लगाने की आड़ में राजनीति न हो:…
September 6, 2024 -
बनाए गए मतदेय स्थलों पर मांगी आपत्तियां व…
September 6, 2024 -
जिलाध्यक्षों के सिर फूटेगा हार का ठीकरा, कई…
September 6, 2024 -
कार्यकर्ता हर घर तक जाकर बनाएं सदस्य: उर्जा…
September 5, 2024 -
हिन्दू महासभा त्रिदंडी ने उठायी अधिवक्ता संरक्षण कानून…
September 5, 2024 -
पुण्यतिथि पर याद किए गए बाबू श्रीशचंद्र अग्रवाल
August 29, 2024 -
यूपी में आए दिन हो रहा महिलाओं के…
August 28, 2024 -
पदाधिकारियों ने ली कर्तव्यनिष्ठा की शपथ
August 22, 2024 -
विपरीत हालातों में भी कल्याण सिंह डगमगाए नहींः…
August 21, 2024 -
सपाइयों ने प्रदेश अध्यक्ष का किया स्वागत
August 14, 2024 -
राज्यसभा में विनेश फोगाट के मुद्दे पर हुआ…
August 9, 2024 -
उपचुनावः 10 में 9 सीटों पर लड़ेगी भाजपा
August 9, 2024 -
उपचुनाव में अनीता के सिर बंधा जीत का…
August 8, 2024 -
पवन सिंह बने वित्तीय प्रशासकीय विलंब समिति के…
August 7, 2024 -
ज्ञान प्रकाश करणी सेना के युवा जिलाध्यक्ष बनें
August 5, 2024 -
अपराधिक पदाधिकारियों पर कार्रवाई नहीं करती सपाः सीएम
August 1, 2024 -
संध्या सिंह ब्लॉक अध्यक्ष व शिवेंद्र उपाध्यक्ष बनें
August 1, 2024 -
पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कानून लागू किया…
August 1, 2024 -
श्रेणीवार दैनिक मजदूरों को मिलेगी मजदूरीः सीएम
July 31, 2024 -
भर्ती निकली पर नहीं हो सकी तैनातीः आशुतोष…
July 31, 2024 -
डीएम-एसपी के पीआरओ उठाते हैं फोनः लाल बहादुर
July 31, 2024 -
योगी सरकार ने पेश किया 12,209.93 करोड़ रुपये…
July 30, 2024 -
मानसून सत्र में गूंजा पुरानी पेंशन बहाली का…
July 29, 2024 -
सीएम ने नेता प्रतिपक्ष का किया स्वागत
July 29, 2024 -
विपक्ष के हर सवाल का दिया जाएगा जवाब
July 29, 2024 -
कल प्रदेश सरकार पेश करेगी अनुपूरक बजट
July 29, 2024 -
प्रधानमंत्री के इशारे पर हो रही एकतरफा कार्रवाई
July 28, 2024 -
विधायक दल के नेता चुने गए माता प्रसाद…
July 28, 2024 -
एमएलसी पवन सिंह चौहान बनें सभापति
July 27, 2024 -
मानसून सत्र के दौरान रहेगी कड़ी सुरक्षा
July 26, 2024 -
पुष्प वर्षा कर किया मतदाताओं का सम्मान
July 19, 2024 -
सपा सांसद पहुंचे मुंबई, हुआ स्वागत
July 19, 2024 -
UP : सीएम योगी ने दिए निर्देश –…
June 20, 2024 -
कांग्रेस-सपा का शासनकाल गहन अंधकार का समय था…
June 18, 2024 -
प्रयागराज : सीएम योगी पहुंचे संगमनगरी, माघ मेले…
December 27, 2023 -
लखनऊ : विपक्ष विहीन संसद भी ठीक व्यवस्था…
December 21, 2023 -
यूपी में साइबर अपराधों पर लगेगी नकेल, 57…
December 19, 2023 -
डॉ. आंबेडकर का पूरा जीवन लोकतंत्र की जीवंत…
December 6, 2023 -
UP : तीन राज्यों में करारी हार के…
December 5, 2023 -
कम नहीं हो रही आप नेता संजय सिंह…
December 4, 2023

















































































































































































































































































































































