राष्ट्रीय प्रस्तावना माधौगंज हरदोई। कस्बे के एक गेस्ट हाउस में गुरूवार अपना दल एस के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार पाल ने कहा कि मिशन 2024 को फहत करने के लिए सभी कार्यकर्ता बूथों पर पहुंचकर निष्ठापूर्वक जिम्मेदारी निभाएंगे। एनडीए गठबंधन प्रत्याशी के पक्ष में मतदान के लिए देश के विकास में प्रधानमंत्री के अहम योगदान को गिनाकर मतदाताओं को पक्ष में लाने की कवायद में जुट जाएंगे। उन्होंने विपक्षियों पर सियासी तीर छोड़ते हुए कहा कि जिन लोगों ने प्रदेश में जंगलराज कायम किया ऐसी सम्प्रदायिक ताकते देश पर कब्जा करना चाहती हैं पर पार्टी के कार्यकर्ता उनके मंसूबो पर पानी फेरने का काम करेंगे। बैठक में प्रदेश सचिव रवि वर्मा, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील वर्मा, भाजपा नेता अशोक सिंह,चुनाव प्रभारी संजय सिंह गुड्डू, संयोजक
नवल माहेश्वरी सहित कार्यकर्ताओं ने गठबंधन को मजबूत करने व मोदी सरकार पुनः बनाने के लिए चलाई जा रही योजनाओं व उनसे होने वाले लाभों के बारे में चर्चा की। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का फूलमालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। वहीं सरदार पटेल, डॉक्टर भीमराव आम्बेडकर व पार्टी जनक सोनेलाल पटेल की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए