संडीला / हरदोई
उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल सण्डीला का भव्य होली मिलन समारोह प्रभात फेरी माता मन्दिर में सफल रूप सम्पन्न हुआ उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के वरिष्ठ प्रदेश मंत्री प्रदीप जायसवाल के नेतृत्व में सभी पदाधिकारियों के परिश्रम से 8 वां भव्य होली मिलन समारोह सम्पन्न हुआ होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि सण्डीला विधानसभा की जन प्रिय विधायक श्रीमती अलका सिंह अर्कवंशी जी उपस्थित रहीं होली मिलन समारोह का शुभारंभ सबसे पहले प्रभातेश्वर महा देव की आरती हुई, मुख्य अतिथि अलका सिंह अर्कवंशी का स्वागत हुआ उसके उपरांत फूलों गुलाल की होली खेल कर आपस में सभी व्यापारियों ने होली मिलन किया इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के वरिष्ठ प्रदेश मंत्री प्रदीप जायसवाल ने बताया कि व्यापारी एकता से बड़ी कोई तकात नहीं होली ही ऐसा अवसर है जिसमें सभी व्यापारियों का आपस में मिलना होता है व्यापारी भाई आपस में समय व्यतीत करते हैं और यह होली मिलन समारोह हमेशा इसी तरह होता रहेगा। होली मिलन समारोह में मुकेश गुप्ता मोनी के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के नव नियुक्त नगर अध्यक्ष का स्वागत किया गया इस अवसर पर प्रदीप जायसवाल,मुकेश गुप्ता मोनी , महेन्द्र कुमार गुप्ता शाह कन्हैया लाल , विशुन दयाल शुक्ला,संजय गुप्ता , रितेश मेहरोत्रा, चरन सिंह,अतुल जायसवाल, उमाशंकर गुप्ता, संगीत सोनी, विकास गुप्ता, ओम् नाथ गुप्ता, संकल्प गुप्ता, आकाश गुप्ता, रजनीश गुप्ता, रजनीश गुप्ता, श्रीधर तिवारी, विपिन गुप्ता, सोनू गुप्ता, संजय खन्ना, अतुल तिवारी, मनोज गुप्ता, अशोक रस्तोगी, मनीष गुप्ता, अमित शर्मा, नरेश अर्कवंशी, राजेश अस्थाना, सहित सभी पदाधिकारी व हजारों व्यापारी व नगर वासियों की उपस्थिति रही।