राष्टï्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय जी एक महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता को सम्बोधित किया। जिसमें उन्होंने इंदिरा फेलोशिप कार्यक्रम की जानकारी दी। इस कार्यक्रम में राजनीतिक क्षेत्र में आधी आबादी सशक्त बनेगी। 


अजय राय ने कहा कि इंदिरा फेलोशिप कार्यक्रम भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की एक पहल है। जिसे पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की स्मृति में महिलाओं को राजनीतिक क्षेत्र में सशक्त बनाने के लिए शुरू किया गया है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने हमेशा से महिलाओं को शासन के विभिन्न क्षेत्रों में, विशेष रूप से राजनीतिक प्रतिनिधित्व करने के लिए प्रोत्साहित किया हैै। उन्होंंने कहा कि राहुल गांधी जी ने महिलाओं की राजनीति और राष्ट्र निर्माण में बड़े पैमाने पर भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए शक्ति अभियान शुरू किया है। इंदिरा फेलोशिप शक्ति अभियान का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसे उन महिलाओं के लिए एक मंच प्रदान करने के लिए डिजाइन किया गया है। इस मौके पर उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार को भी कटघरे में खड़ा किया। कहा कि  अमेठी में एक पूरे परिवार की नृशंश हत्या डर पैदा करती है। यूपी में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो चुकी है। इस मौके पर पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह, मीडिया विभाग के चेयरमैन पूर्व मंत्री डॉ सीपी राय, वाइस चेयरमैन मनीष हिंदवी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ अलीमुल्लाह खान, प्रियंका गुप्ता, डॉ सुधा मिश्रा, शुचि विश्वास, इंदिरा फेलोशिप कार्यक्रम के प्रदेश कोऑर्डिनेटर धनंजय सिंह, महिला कांग्रेस की प्रदेश सचिव अनामिका यादव, जिला महासचिव मंजू दीप रावत आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *