राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।
आगरा-लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बीजेपी के पूर्व ब्रज क्षेत्र कार्यालय, आगरा में भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि तीन चरणों में यह अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान कार्यकर्ता हर घर तक जाकर लोगों को पार्टी की विचाराधारा से अवगत कराते हुए उनको सदस्य बनाएं।
उर्जा मंत्री एके शर्मा ने बताया कि दो सितम्बर को बीजेपी के सदस्यता अभियान की शुरूआत माननीय प्रधानमंत्री जी ने की। इसी दिन राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी ने प्रधानमंत्री जी को सदस्यता दिलाई। वहीं तीन सितम्बर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी जी के हाथों सदस्यता ग्रहण की। इसी प्रकार से भारतीय जनता पार्टी के जो सदस्य थे, उन सभी ने भी अपनी-अपनी सदस्यता का नवीनीकरण किया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में जिसकी भी सदस्यता है, उनको भी दोबारा नए सिरे से सदस्यता लेनी है। उर्जा मंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा देश की सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई है। अब पार्टी के कार्यकर्ता हर गली, हर गांव और हर मोहल्ले में जन-जन तक पहुंचकर सदस्यता अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान का आयोजन तीन चरणों में किया गया है। जिसमें पहले चरण की सदस्यता2 सितंबर से 25 सितंबर तक और दूसरे चरण की सदस्यता 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलाई जाएगी। जबकि तीसरे चरण में सक्रिय सदस्यता अभियान 16 अक्टूबर से प्रारंभ होकर 31 अक्टूबर, 2024 तक चलेगा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर न्यूनतम 200 सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा धर्मेंद्र सिंह, ब्रज क्षेत्र अध्यक्ष दुर्विजय शाक्य, जिला अध्यक्ष गिर्राज कुशवाह, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन,क ेंद्रीय कैबिनेट राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल, विधायक जीएस धर्मेश, विधायक पुरषोत्तम खंडेलवाल, विधायक भगवान सिंह कुशवाह, एमएलसी विजय शिवहरे, महिला आयोग अध्यक्ष बबिता चौहान, मीडिया प्रभारी रोहित कत्याल आदि उपस्थित रहें।






























































































































































































































































































































































































































































































































































