• November 9, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्टï्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क। 

कानपुर। सीसामऊ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर राजनीति गर्मा गई है। पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगाते हुए सपा विधायक अमिताभ वाजपेई समेत तमाम सपाइयों ने फजलगंज थाना घेर लिया। यहां पर वह धरने पर बैठ गए।


सपा विधायक का कहना था कि पुलिस बिना कारण से एक आम व्यक्ति को ले आई है। उस व्यक्ति को दोष केवल इतना है कि उसने हम लोगों को एक घर तक जाने का रास्ता बता दिया था। साथ ही उनका कहना था कि पुलिस भाजपा का एजेंट बनकर काम कर रही है। सपा कार्यकर्ताओं पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। केस्को, नगर निगम और केडीए द्वारा सपाइयों को बेवजह नोटिस भेजे जा रहे हैं। धरने पर बैठे सपा विधायक की जमकर नोकझोंक हुई। इस बीच एक दरोगा के बोलने पर सपा विधायक और भड़क गए। उन्होंने दरोगा की फटकार लगाते हुए कहा कि हम पर भी लाठियां बरसाओ। हमारा भी चालान कर दो। काफी देर तक चले हंगामे के कारण माहौल अफरा-तफरी भरा रहा। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *