राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

लखनऊ। विधानसभा में चल रहे मानसून सत्र के तीसरे दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य के मजदूरों की भी सुध ली। उन्होंने दैनिक मजदूरों की मजदूरी दरों में महत्वपूर्ण संशोधन की घोषणा की है। यह संशोधन श्रमिकों की विभिन्न श्रेणियों के लिए किया गया है। जिसमें अकुशल, अर्ध कुशल, और कुशल श्रमिक शामिल हैं।



योगी आदित्यनाथ ने बताया कि अकुशल श्रमिकों की मजदूरी अब 410 रुपये प्रतिदिन होगी। अर्ध कुशल श्रमिकों की मजदूरी को बढ़ाकर 451 रुपये प्रतिदिन किया गया है। कुशल श्रमिकों की मजदूरी दर अब 505 रुपये प्रतिदिन निर्धारित की गई है। योगी आदित्यनाथ ने चीनी उद्योग में भी मजदूरी दरों में बदलाव की घोषणा की है। उन्होंने बताया कि चीनी उद्योग में दोनों प्रकार के श्रमिक होते हैं। एक स्थाई तौर पर होते हैं तो दूसरे सीजनल। सीजनल मजदूरों को केवल छह माह ही काम मिलता है। लिहाजा ऐसे मजदूरों के बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए अटल आवासीय विद्यालयों का निर्माण कराया गया है। उनका कहना है कि मजदूरों की दशा सुधारने के लिए प्रदेश सरकार हर संभव प्रयास कर रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *