राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

माधौगंज, हरदोई। विकास खंड माधोगंज में पंचायती राज ग्राम संगठन के जिला अध्यक्ष सम्पूर्णानन्द सिंह पूनम ने ब्लाक संगठन इकाई का गठन किया। जिसमें जलिहापुर गांव की महिला प्रधान संध्या सिंह को ब्लाक अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जबकि ग्राम प्रधान पडरालखनपुर शिवेंद्र सिंह को ब्लॉक उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। 


नवनियुक्त पदाधिकारियों ने कहा कि वह अपने दायित्व को पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ निभाएंगे। साथ ही प्रधानों के हक के लिए संघर्ष करते रहेंगे। गठन के बाद अध्यक्ष ने कहा कि इससे क्षेत्र के विकास कार्यो को गति मिलेगी। इस मौके पर ग्राम प्रधान विजय शुक्ला, माण्डवी देवी, पूजा देवी, कमला देवी, श्रीकृष्ण, सुशीला देवी, रामकिशोर, अशोक कुमार, जुबेर, अनिल कुमार कश्यप, रामखिलावन, अनुज कुमार, अशफाक खान, धीरेन्द्र कुमार, जितेंद्र कुमार  सरवन कुमार, गोपाल गौतम, अंकित कुमार आदि मौजूद रहे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *