राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

लखनऊ। मानसून सत्र शुरू होने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे का स्वागत किया। पुष्पगुच्छ देकर नई जिम्मेदारी मिलने की बधाई दी।

 सीएम ने विश्वास जताया कि मानसून सत्र के सकुशल संचालन में विपक्ष भी बहुमूल्य योगदान देगा। वहीं मुख्यमंत्री ने मानसून सत्र प्रारंभ होने के पूर्व विधान भवन स्थित नवनिर्मित समिति कक्ष का भी उद्घाटन किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश विधानसभा में माननीय अध्यक्ष सतीश महाना के दो वर्ष स्मारिका का विमोचन भी किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना,  विधान परिषद के सभापति मानवेंद्र सिंह, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, मयंकेश्वर शरण सिंह, कांग्रेस विधायक अनुराधा मिश्रा, सपा विधायक ओमप्रकाश सिंह, संग्राम सिंह यादव, जयकुमार सिंह जैकी, आकाश सक्सेना, प्रेमसागर पटेल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *