राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।
आगरा। मालदीप के राष्ट्रपति डॉॅ. मोहम्मद मुइज्जू और प्रथम महिला साजिदा मोहम्मद आज आगरा आएंगे। वह यहां पर ताजमहल का भ्रमण करेंगे।
आगरा में उनके स्वागत की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के उच्च शिक्षाामंत्री योगेंद्र उपाध्याय को दी है। कैबिनेट मंत्री भ्रमण के साथ ही राष्ट्रपति को भारत की संस्कृति और धरोहरों की भी जानकारी देंगे। कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने बताया कि राष्ट्रपति सुबह एयरफोर्स आगरा स्टेशन पर उतरेंगे और शाम को यहीं से रवाना होंगे।















































































































































































































































































































