राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

लखनऊ। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता रहे कल्याण सिंह की तृतीय पुण्यतिथि के मौके पर लखनऊ में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिरकत की।


 उन्होंने कल्याण सिंह के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विपरीत हालातों में भी उनके कदम डगमगाए नहीं। बल्कि उन परेशानियों का अपनी सूझबूझ से सामना किया। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह जैसा व्यक्ति कोई अचानक नहीं बन जाता है। इसके लिए संघर्ष और चुनौती का मार्ग चुनना पड़ता है। उन्होंने साबित किया कि जिसके अंदर त्याग और बलिदान का जज्बा होता है उसे दुनियां की कोई ताकत झुका नहीं सकती है। यही वजह थी कि उनको लाखों लोगों का साथ मिला और हर परिस्थिति का उन्होंने डटकर सामना किया। इस दौरान मुख्यमंत्री के अलावा समारोह में मौजूद अन्य जन प्रतिनिधियों ने भी कल्याण सिंह को नमन किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *