• September 5, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

लखनऊ। केरल में आई आपदा पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पीडि़तों के लिए सहायता राशि भेजी है। हाल ही में केरल के वायनाडा जिले में भूस्खलन हुआ था। जिसमें काफी क्षति हुई है। केरल सरकार आपदा पीडि़तों की हर संभव मदद करने का प्रयास कर रही है। 


इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी पीडि़तों की मदद की है। उन्होंने केरल राज्य सरकार को पीडि़तों के पुर्नवास के लिए दस करोड़ रुपये की सहायता राशि भेजी है। यह राशि मिलने के बाद केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खां ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद दिया हैैैैैै। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *