राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

लखनऊ। यूपी विधानसभा का मानसून सोमवार से शुरू हो गया। 29 जुलाई से शुरू होने वाला मानसून सत्र दो अगस्त तक चलेगा। सत्र में कई महत्वपूर्ण अध्यादेश और अधिसूचनाओं को सदन के पटल पर रखा जाएगा। इनमें यूपी सार्वजनिक परीक्षा अनुचित साधनों का निवारण अध्यादेश 2024, उत्तर प्रदेश आपराधिक विधि संशोधन अध्यादेश 2024, यूपी राज्य राजधानी क्षेत्र व अन्य क्षेत्र विकास परिषद अध्यादेश 2024 प्रमुख रूप से हैं।


 इसके अलावा यूपी नजूल संपत्ति अध्यादेश 2024 और यूपी विधियां संशोधन अध्यादेश शामिल हैं। वहीं 30 जुलाई को यूपी सरकार 2024-25 का पहला अनुपूरक बजट पेश करेगी। जिसमें 2025 में प्रयागराज में होने वाले कुंभ, पर्यटन स्थलों के विकास और बसों की खरीद के लिए धनराशि जारी की जाएगी। सत्र के दौरान 30, 31 जुलाई और 1, 2 अगस्त को विधाई कार्य किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *