• October 5, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

हरदोर्ई। शौच के लिए घर से निकली कक्षा पांच की छात्रा के साथ गांव के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। बाद में उसे बेहोशी की हालत में छोड़कर आरोपी फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को सीएचसी में भर्ती कराया है। वहीं एसपी ने भी मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली।



किशोरी के साथ दुष्कर्म की यह घटना टडिय़ावां थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बताते हैं कि गांव में रहने वाला एक ग्रामीण पंजाब में मजदूरी करता है। गांव में उसकी पत्नी अपने बच्चों के साथ रहती है। ग्रामीण की 11 साल की बेटी एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा पांच की छात्रा है। बताते हैं कि श्ुाक्रवार की शाम वह शौच के लिए गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास गई थी। आरोप है कि तभी गांव में रहने वाला एक युवक पहुंचा और किशोरी को जबरन घसीटकर एक बाग में ले गया। जहां पर उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इस बीच किशोरी ने शोर मचाया लेकिन फिर वह बेहोश हो गर्ई। शोर सुनकर मौके से गुजर रहे ग्रामीण भी पहुंच गए लेकिन आरोपी फरार हो चुका था। सूचना पर परिजन व पुलिस भी आ गर्ई। किशोरी को बेहोशी की हालत में सीएचसी में भर्ती कराया गया। दुष्कर्म की सूचना पर एसपी नीरज कुमार जादौन ने भी मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली। एएसपी मार्तंड प्रताप सिंह ने बताया कि फारेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। प्रथम दृष्टया दुष्कर्म की बात सामने आ रही है। परिजनों ने गांव के एक युवक पर आरोप लगाया है, जिसकी तलाश की जा रही है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *