• September 20, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्टï्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

पाली-हरदोर्ई। छत से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से किसान की मौत हो गर्ई। जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं इस घटना के बाद ग्रामीणों ने बिजली विभाग के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। 


पाली थाना क्षेत्र के सेमरझाला गांव निवासी धर्मेंद्र पुत्र लाला सिंह उम्र 50 वर्ष गांव में रहकर खेती-बाड़ी करते थे। गुरुवार देर शाम रोजाना की तरह सोने के लिए छत पर गए हुए थे। तभी छत के पास से गुजरी 11000 की हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गए। करंट लगने से वह बुरी तरह से झुलस गए। घबराए परिजन धर्मेंद्र को लेकर तुरंत सीएचसी पहुंचे, जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि गांव में लगभग 50 मकान के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुज रही है। कई बार इसे हटाने के लिए बिजली विभाग के अधिकारियों को लिखित व मौखिक रूप से सूचित किया जा चुका है। इसके बाद भी तार नही हटाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *