राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क लखनऊ : प्रदेश में अचानक बदले मौसम के मिजाज ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। कई जनपदों में तेज बारिश और आंधी-तूफान ने खेतों में खड़ी फसलों को भारी नुकसान पहुँचाया है। लेकिन अब किसानों को चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है।
प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने फौरन हरकत में आते हुए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि हर प्रभावित क्षेत्र में तत्काल स्थलीय निरीक्षण कर फसलों के नुकसान का आकलन किया जाए।
कृषि मंत्री ने यह भी साफ किया है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को पूरी राहत दी जाएगी। सरकार हर हाल में यह सुनिश्चित करेगी कि किसानों को उनके नुकसान की भरपाई समय पर और पूरी तरह से मिले।
उन्होंने कहा,
“मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार किसानों के साथ है। किसी भी अन्नदाता को उसके हक से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा।”









































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































