• June 17, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क 

लखनऊ : पुलिस आयुक्त  एस०बी० शिरडकर  जनपद लखनऊ व पुलिस उप आयुक्त पूर्वी प्रबल प्रताप सिंह के कुशल निर्देशन में एंव अपर पुलिस उप आयुक्त पूर्वी  अमित कुमावत के कुशल पर्यवेक्षण एवं निर्देशन में सहायक पुलिस आयुक्त कैन्ट  पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रभारी निरीक्षक  छत्रपाल सिंह थाना आशियाना द्वारा अपराध एंव अपराधियो के विरूद्व चलाये जा रहे अभियान के तहत 01 नफर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।


पुलिस उपायुक्त प्रबल प्रताप सिंह ने प्रेस वार्ता में कहा कि वादी मुकदमा द्वारा दिये गये प्रा० पत्र (प्रकरण- विपक्षी द्वारा वादी की मां के गले से चैन छीनकर भाग जाने के सम्बन्ध में) के आधार पर थाना आशियाना, लखनऊ पर मु०अ०सं० 0194/2024 धारा 392 भादवि बनाम अज्ञात के विरूद्ध पंजीकृत होकर मुकमदा उपरोक्त की विवेचना  उप निरीक्षक दीपक कुमार सिंह के द्वारा सम्पादित की जा रही है। मुकदमा उपरोक्त में अज्ञात अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। उप निरीक्षक दीपक कुमार सिंह मय हमराह पुलिस बल के मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश में आये अभियुक्त जगजीत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी 551-6/45 न्यू सरदारी खेड़ा थाना आलमबाग लखनऊ उम्र करीब 32 वर्ष उपरोक्त को मुखबिरखास की सूचना पर गिरफ्तारी घटनास्थल देवीखेड़ा मोड़ से समय करीब 06.10 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया। मुकदमा उपरोक्त में अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं माल बरामदगी के आधार पर धारा 411 भादवि की बढ़ोत्तरी की गयी है एवं अभियुक्त जगजीत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह निवासी 551-6/45 न्यू सरदारी खेड़ा थाना आलमबाग लखनऊ उम्र करीब 32 वर्ष का नाम प्रकाश में लाया गया है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरूद्ध थाना पीजीआई लखनऊ पर भी मु0अ0सं0 365/2024 धारा 392 भादवि पंजीकृत है, जिसका लूट का माल भी अभियुक्त जगजीत सिंह पुत्र प्रीतम सिंह उपरोक्त से बरामद किया गया है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त के विरूद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार करने वाले पुलिस बल का नाम व पता-  इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह थाना आशियाना, लखनऊ। उप निरीक्षक दीपक कुमार सिंह (प्र०चौकी बंगला बाजार) थाना आशियाना, लखनऊ।  उप निरीक्षक अग्रचारी यादव थाना आशियाना, लखनऊ। हेड कांस्टेबल संदीप शर्मा थाना आशियाना, लखनऊ। हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र तिवारी थाना आशियाना, लखनऊ। हेड कांस्टेबल रामू यादव थाना पीजीआई, लखनऊ। कांस्टेबल शान्तेश्वर विश्वकर्मा थाना आशियाना, लखनऊ। उप निरीक्षक सतीश कुमार,उप निरीक्षक प्रशान्त वर्मा,हेड कांस्टेबल मनोज कुमार सिंह,हेड कांस्टेबल परशुराम राय, हेड कांस्टेबल रविन्द्र प्रताप सिंह तोमर,कांस्टेबल हरि किशोर, कांस्टेबल अजय तेवतिया,कांस्टेबल विमल चन्द्र पाल,कांस्टेबल सचिन तोमर, कांस्टेबल हितेश सिंह सर्विलांस टीम पूर्वी जोन, लखनऊ शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *