राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क हरदोई : हरियावां पुलिस द्वारा बताया गया है कि दिनांक 19.07.2025 को एक महिला द्वारा थाना हरियावां पर तहरीर दी गयी थी कि अभियुक्ता 1. प्रेमा पत्नी प्रकाश निवासी ग्राम कपूरपुर शहजादे थाना हरियावां जनपद हरदोई 2. रामबेटी पत्नी जागेश्वर निवासी ग्राम सिकंदरपुर मिश्र थाना हरियावां जनपद हरदोई व 02 अन्य द्वारा वादिनी के साथ गाली-गलौज व मारपीट की गयी है। इस संबंध में वादिनी की तहरीर के आधार पर थाना हरियावां पर मु0अ0सं0 154/25 धारा 333/115(2)/352/76 बीएनएस पंजीकृत किया गया।थाना हरियावां पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित नामजद अभियुक्ता 1. प्रेमा पत्नी प्रकाश निवासी ग्राम कपूरपुर शहजादे थाना हरियावां जनपद हरदोई 2. रामबेटी पत्नी जागेश्वर निवासी ग्राम सिकंदरपुर मिश्र थाना हरियावां जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के सार्थक प्रयास जारी है। आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।इस गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक धनपाल सिंह,कमल नारायण यादव,महिला पुलिस संध्या पाण्डेय,अर्चना की टीम शामिल रही।आवश्यक वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।












































































































































































































