राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।
बलिया। आजमगढ़ रेंज में एडीजी पीयूश मोर्डिया व डीआईजी रेंज वैभव कृष्ण ने में पुलिस कर्मियों पर बड़ी कार्रवाई की हैै। बलिया क्षेत्र में दोनों आला अधिकारियों ने शराब, पशु और बालू तस्करी व अवैध वसूली की सूचना पर नरही थाने के भरौली गोल चौराहे पर सादे कपड़ों में दबिश दी।
बताते हैं कि जिस वक्त एडीजी और डीआईजी ने दबिश दी उस दौरान पुलिस कर्मी अवैध वसूली करते मिले। जैसे ही पुलिस कर्मियों को छापे की जानकारी मिली तो भगदड़ मच गई। अधिकारियों ने मौके से तीन पुलिस कर्मियों समेत 20 लोगों को गिरफृतार कर लिया। जबकि तमाम पुलिस कर्मी मौका पाकर घटनास्थल से फरार हो गए। वहीं थाना प्रभारी पन्ने लाल समेत कई पुलिस कर्मी थाने से फरार हो गए। रात भर चली कार्रवाई से पुलिस कर्मियों में हड़कंप मचा रहा। सूत्रों के अनुसार इस मामले में 20 से अधिक पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की तैयारी है।