राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क
लखनऊ। सीएम आवास के पास महिला को आत्महदाह के लिए धमकाने के आरोप में पुलिस ने एक को गिरफ्तार किया है। इस मामले में गौतमपल्ली थाने में रिपोर्ट दर्ज थी।
मंगलवार को सीएम आवास के पास उन्नाव की एक महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया था। किसी तरह बचाने के बाद पुलिस ने महिला को भर्ती कराया था। जानकारी में आया कि उन्नाव के पुरवा थाने में महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही थी। जिस पर उन्नाव निवासी सुनील कुमार ने उसे सीएम आवास के पास आत्मदाह करने को उकसाया। कहा कि इसके बाद पुरवा पुलिस अवश्य कार्रवाई करेगी। यह जानकारी होने गौतमपल्ली थाने में तैनात दरोगा ने सुनील कुमार के खिलाफ गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। जिसमें मुख्य आरोप था सरकार की छवि धूमिल करने व पुलिस एवं सरकार के खिलाफ जनाक्रोश फैलाने के उद्देश्य से महिला क़ो आत्मदाह करने के लिए उकसाना। रिपोर्ट होने के बाद पुलिस ने आरोपी सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का दावा है कि साक्ष्य के रूप में महिला के मोबाइल से कुछ काल रिकार्डिंग भी मिली है।