राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क
लखनऊ। सेंट्रल जोन मे चार दरोगा समेत छह पुलिस कर्मियों को डीसीपी ने लाइन हाजिर कर दिया है। केसरबाग थाने में तैनात महिला दरोगा बबिता गंगवार और नाका थाने में तैनात दरोगा हेमंत कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
जबकि मध्य जोन में तैनात दरोगा हरिद्वार मिश्रा और महानगर थाने में तैनात दरोगा अनिल सिंह कुश्वाहा को भी लाइन हाजिर कर दिया गया है। जबकि हसनगंज थाने में तैनात सिपाही हेमेंद्र कुमार और महानगर थाने में तैनात सिपाही दीपक तिवारी को लाइन हाजिर किया गया है। इसके अलावा 26 पुलिस कर्मियों का ट्रांसफर किया गया है। वहीं महानगर थाने व मदेयगंज थाने में एडीशनल एसएचओ को बदला गया है। इसके अलावा सेंट्रल जोन के कई चौकी प्रभारी बदले गए हैं।





































































































































































































































































































































