• October 5, 2024
  • kamalkumar
  • 0

राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क। 

लखीमपुर। सदर कोतवाली क्षेत्र में दुष्कर्म पीडि़ता बालिका की उपचार के दौरान मौत हो गर्ई। इसके बाद परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने महिला अस्पताल के सामने हंगामा करने के बाद डीएम आवास को भी घेरने का प्रयास किया। परिजनों व ग्रामीणों की नाराजगी के कारण देउवापुर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।


मामला 20 सितंबर को सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम देउवापुर का है। यहां पर रहने वाली एक किशोरी के साथ ही एक युवक ने दुष्कर्म किया था। इसके बाद किशोरी की हालत बिगड़ गई थी। परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने किशोरी को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में उसे लखनऊ भेज दिया गया था। किशोरी के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी लेकिन अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इस बीच उपचार के दौरान किशोरी की मौत हो गर्ई। इसकी जानकारी होने पर परिजन व ग्रामीण भड़क गए। उन्होंने जमकर हंगामा किया। महिला अस्पताल के सामने शव लेकर जा रही एंबुलेंस को रोककर हंगामा करना शुरू कर दिया। बाद में डीएम आवास भी घेरने का प्रयास किया। सूचना पर भारी फोर्स पहुंच गई। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ग्राम देउवापुर में भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *