राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।
माधौगंज हरदोई। शराब ठेके पर हुए विवाद के बाद दो युवकों ने एक दलित युवक को जमकर पीट दिया। बाद में उसकी बाइक छीनकर फरार हो गए। पीडि़त ने रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
थाना क्षेत्र के गांव बरी पुरवा निवासी सत्यपाल पुत्र सुमेर प्रसाद ने तहरीर दी। जिसमें कहा कि वह शुक्रवार की शाम को ग्राम बरबटा पुर में शराब ठेके पर गया था। वहां पर पहले से मौजूद शानू पुत्र जब्बार निवासी नेवादा गब्भी व शब्बीर पुत्र अशफाक निवासी भमकरा ने उससे झगड़ा करना शुरू कर दिया। आरोप है कि विरोध करने पर दोनों ने मारपीट की। लोग जब बीच-बचाव को आए तो धमकाते हुए उसकी बाइक लेकर फरार हो गए।





































































































































































































































































































































