राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क
हरियावां हरदोई : स्थानीय थाना क्षेत्र के कसियापुर गाँव के निकट रहुआ घाट के पास एक युवक मृतक अवस्था मे देखा गया। ग्रामीणों ने हरियावां थाने में दी सूचना। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची थाना अध्यक्ष व फॉरेंसिक टीम।मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान महेंद्र प्रताप सिंह उर्फ कल्लू पुत्र विजय सिंह उर्फ धन्या निवासी मदरावा हरियावां हुई है।
मृतक शाम को अपने रिश्तेदारों को खाना देने के लिए हरदोई गया था उसके बाद वापस आके गांव में बाइक खड़ी कर दी।घर वालो ने काफी खोज बीन की लेकिन पता नहीं चला।और सुबह ये घटना पता चली,घरवालों का रो रो कर बुराहाल है। मृतक के शव से लगभग 50 मीटर दूर कदम के पेड़ के नीचे मिले जूते और गमछा। मृतक के पास मिला एक नशा वाला इंजेक्शन और बाइक की चाभी।