राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क
लखनऊ। स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय प्रांगण में हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई। सर्वप्रथम इस मौके पर परंपरागत तरीके से सेवादल के मुख्य संगठक डॉ. प्रमोद पाण्डेय के नेतृत्व में ध्वज वंदन किया गया। तत्पश्चात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजय राय जी ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत ‘‘वन्दे मातरम’’ एवं ‘‘ध्वज गीत’’ से हुई।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि अंग्रेजों के लगभग 200 वर्षों के शासन के बाद आज ही के दिन हमें आजादी मिली थी। देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने राष्ट्रध्वज फहराया। यह आजादी हमें असंख्य कुर्बानियों के बाद मिली है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की अगुवाई में स्वतंत्रता आंदोलन में स्वतंत्रा संग्राम के महान नायक चन्द्रशेखर आजाद, अशफाक उल्ला खान, सुभाषचन्द्र बोस, सरदार बल्लभ भाई पटेल, भगत सिंह, बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेड़कर, खुदीराम बोस, बाल गंगाधर तिलक, लक्ष्मी सहगल, सरोजनी नायडू, अब्दुल गफ्फार खान समेत असंख्य क्रान्तिकारियों के संघर्ष, बलिदान और त्याग के परिणाम स्वरूप हम सभी को आज का दिन देखने को मिला है। कांग्रेस के नेतृत्व में लड़ी गई आजादी की इस लड़ाई में असंख्य लोगों ने अपने प्राणों की आहुति दी। आज के दिन हम उन अमर शहीदों को नमन करते हैं। ध्वजारोहण कार्यक्रम में पूर्व मंत्री राज बहादुर एवं डॉ मसूद अहमद, मीडिया विभाग के चेयरमैन पूर्व मंत्री डॉ सीपी राय, विधायक सतीश अजमानी, श्याम किशोर शुक्ला, अखिलेश प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष शिव पाण्डेय, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, विश्वविजय सिंह, प्रदेश महासचिव सैफ अली नकवी, मीडिया विभाग के वाइस चेयरमैन मनीष श्रीवास्तव हिंदवी, प्रवक्ता अलीमुल्लाह खान, प्रियंका गुप्ता, सचिन रावत, जिला कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी, शहर अध्यक्ष अमित त्यागी, डॉ शहजाद आलम, डॉ जियराम वर्मा, एड0 कृपाशंकर मिश्रा, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, विक्रम पाण्डेय, द्विजेन्द्र त्रिपाठी, सिद्धार्थ प्रिय श्रीवास्तव, वीरेन्द्र मदान आदि मौजूद रहे।