राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।
लखनऊ। डॉॅ. भीमराव आंबेडकर पुलिस अकादमी में सोमवार को प्रशिक्षण हासिल कर चुके 74 डीएसपी ने कर्तव्यनिष्ठा की शपथ ली। दीक्षांत परेड में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे। पासिंग आउट परेड की सलामी लेने के बाद मुख्यमंत्री ने प्रशिक्षण के महत्व को बताया। साथ ही कहा कि जीरो टॉलरेंस नीति को प्रभावी तरीके से लागू करने में पुलिस की अहम भूमिका होती है।
अकादमी के मैदान में सुबह करीब पौने ग्यारह बजे सभी प्रशिक्षु डीएसपी ग्राउंड पर उपस्थित हुए। करीब आधे घंटे बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ परेड स्थल पर पहुंचे। इसके बाद जिप्सी में सवार होकर उन्होंने परेड का मुआयना किया। इसके बाद सभी 74 डीएसपी ने कदमताल करते हुए मंच के सामने से गुजर कर सलामी दी। एडीजी राजीव सभरवाल ने सभी को कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलार्ई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सर्वांग सर्र्वोत्तम प्रखर पांडेय, इनडोर टॉपर आकांक्षा पांडेय, आउटडोर टॉपर उदित नारायण पॉलीवाल को पुरुस्कृत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सभी को पुलिस का हिस्सा बनने पर बधाई देते हुए कहा कि मजबूत कानून व्यवस्था हमारी सरकार का हिस्सा है। इसके लिए जीरो टॉलरेंस नीति को प्रभावी तरीके से लागू करने में पुलिस की अहम भूमिका होती है। उन्होंने पुलिस के आधुनिकीकरण के बारें में जानकारी देते हुए कहा कि सात साल में एक लाख साठ हजार पुलिस कर्मियों की भर्ती हुई है। हाल में ही 69 हजार से अधिक पदों के लिए लिखित परीक्षा संपन्न हुई है। जल्द ही इन पदों पर भी भर्ती हो जाएगी। इस मौके पर डीजीपी प्रशांत कुमार, डीजी ट्रेनिंग निलोत्तमा वर्मा, अकादमी के डीआईजी बाबूराम आदि मौजूद रहे।