राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क
लखनऊ। प्रदेश के कई आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं। जारी सूची के तहत मोनिका गर्ग को एपीसी बनाया गया है। मोनिका गग्र के पास अल्पसंख्यक कल्याण विभाग भी रहेगा।
एम देवराज को नियुक्ति विभाग का नया एसीएस बनाया गया है। साथ ही वह एसीएस तकनीकि शिक्षा भी रहेंगे। बीना मीणा से महिला कल्याण और बाल विकास विभाग हटा लिया गया है। अब उनको आबकारी, गन्ना और आयुष विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। लीना जौहरी को बाल विकास पुष्टाहार विभाग का प्रमुख सचिव बनाया गया है। उनके पास महिला कल्याण भी रहेगा। रवींद्र कुमार को प्रमुख सचिव कृषि व पशुधन बनाया गया है। इसके अलावा प्रमुख सचिव सचिवालय की भी जिम्मेदारी रहेगी।