राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।
लखनऊ। उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने जनता दर्शन में आये फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि हर समस्या का समाधान किया जाएगा।
उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोमवार को अपने कैम्प कार्यालय 7 कालीदास मार्ग पर विभिन्न जनपदों से आये लोगों से मुलाकात की। जनता दर्शन मे सम्भल, कुशीनगर , लखीमपुर खीरी, उन्नाव, पीलीभीत,हाथरस, अलीगढ़, फतेहपुर, प्रतापगढ़, मैनपुरी, कन्नौज, प्रयागराज, हरदोई,आगरा, लखनऊ, देवरिया, बलरामपुर, जौनपुर रायबरेली, कासगंज, बिजनौर, शाहजहांपुर, कानपुर देहात, ललितपुर, इटावा, सीतापुर लगभग 3 दर्जन ज़िलों से कई सैकड़ा लोगों ने आकर अपनी समस्याएं रखी। उन्होंने एक-एक व्यक्ति की समस्या को पूरी गम्भीरता से सुना तथा समस्याओं के निराकरण हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि समस्याओं का निराकरण इस प्रकार किया जाय कि उन्हें दुबारा कहीं भटकना न पड़े। जनता दर्शन में भूमि विवाद ,दुर्घटनाओं से संबंधित ,अवैध कब्जे, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास आवंटन, , भूमि पट्टा, कब्जा दिलाने, अतिक्रमण हटाने,सड़क बनवाने, विद्युत, अभियुक्तों की गिरफ्तारी कराने, उत्पीड़न आदि से संबंधित विभिन्न समस्याएं आईं। इस दौरान उन्होंनंे कुछ समस्याओं के निराकरण के लिए सम्भल, लखीमपुर व बदायुं के जिला अधिकारी, कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात भी की।

.jpeg)





















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































