राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।
लखनऊ। शासन ने दिव्यांगजनों को सशक्त करने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिव्यांगों के कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण खरीदने के लिए 15 हजार रुपये की धनराशि तय कर दी है। जबकि अभी तक 10 हजार रुपये की मिलते थे। अनुदान राशि में हुई बढ़ोत्तरी से अब प्रदेश के दिव्यांगजनों को महंगे कृत्रिम अंग और सहायक उपकरणों का वितरण करने मे आसानी होगी।
प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप ने बताया कि प्रदेश में दिव्यांगजनों के हितों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने यह निर्णय लिया है। दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग एवं सहायक उपकरण के लिए अनुदान प्रदान करने की नियमावली में संशोधन किया गया है। नियमावली के तहत यदि किसी दिव्यांगजन को अधिकतम अनुदान की सीमा 15 हजार से अधिक धनराशि के उपकरणों की आवश्यकता है तो उसे यह धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।



























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































