• August 17, 2024
  • kamalkumar
  • 0

 राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क

हरदोई। राज्यपाल भवन लखनऊ में आंगनबाड़ी कार्यत्रियों के आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज जनपद की 200 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों में पढ़ने वाले बच्चों से संवाद किया। इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों को स्वच्छता के सम्बन्ध में जागरूक किया जाये। प्रत्येक केन्द्र पर स्वच्छता किट रखी जाये। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां केन्द्रों पर आने वाले बच्चों के लिए मॉं जैसा भाव रखें। घरों में माता-पिता बच्चों को संस्कारी बनाने पर जोर दें। खासतौर पर माताएं बच्चों के मनोभावों को समझकर उनको सिखाने की कोशिश करें। 


कार्यक्रम में  बाल विकास एवं पुष्टाहार मंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि बच्चों के मध्य बचपन से अच्छे संस्कारो का समावेश किया जाना चाहिए। ताकि आगे चलकर वह देश के अच्छे नागरिक बन सके।  राज्य मंत्री उच्च शिक्षा रजनी तिवारी ने कहा कि सैम और मैम बच्चों को सुपोषित की श्रेणी में लाने के लिए शासन व प्रशासन अनवरत प्रयत्नशील है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कहा कि  राज्यपाल के मार्ग दर्शन में जनपद हरदोई में बच्चों को सुपोषित करने के लिए वृहद स्तर पर कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केन्द्रो के बच्चों ने सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से सभी का मनमोह लिया। 



बच्चों ने भी कविताएं पेश कर सभी को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया। समारोह में राज्यपाल ने उत्कृट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया। साथ ही जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी को हमारा राज भवन नामक पुस्तक भेंट की। इस अवसर पर  सदस्य विधान परिषद  अशोक अग्रवाल,  विधायक सवायजपुर माधवेन्द्र प्रताप सिंह रानू,  विधायक बिलग्राम-मल्लावां अशीष सिंह आशू तथा  विधायक सण्डीला अलका सिंह अर्कवंशी आदि उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *