राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज़ नेटवर्क
लखनऊ : राजधानी मुख्यालय लखनऊ पर ज्येष्ठ माह में प्रति मंगलवार को जगह-जगह सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन किया जाता है यह परंपरा लखनऊ में बहुत दिनों से चली आ रही है इसी क्रम में आगामी 11 जून को बड़े मंगल के अवसर पर कानपुर रोड स्थित ट्रांसपोर्ट नगर पार्किंग नंबर 2 के सामने तिवारी ट्रांसपोर्ट के तत्वावधान में एक वृहद भंडारे का आयोजन किया जा रहा है एवं सुंदरकांड का भी पाठ किया जाएगा
यह जानकारी देते हुए तिवारी ट्रांसपोर्ट के प्रोपराइटर नितेश तिवारी ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस बार भी ज्येष्ठ माह के बड़े मंगल के अवसर पर सुंदरकांड का पाठ होने के साथ ही साथ वृहद भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा इस मौके पर तिवारी परिवार से जुड़े मुख्य लोगों के अलावा
संतोष तिवारी एवं रुपेश तिवारी के अलावा तिवारी परिवार के निकटतम संबंधी सौरभ मिश्रा के अतिरिक्त अन्य परिजनों का भी सहयोग वांछनीय रहता है
इस धार्मिक अनुष्ठान में सभी भक्तजनों को आमंत्रित कर उनको प्रसाद भी ग्रहण कराया जाता है आगामी 11 जून को सुबह 10:00 बजे से ही यह धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ हो जाएगा और प्रभु इच्छा तक भंडारे का आयोजन होता रहेगा आपको बताते चलें कि लखनऊ में जेष्ठ महीने के अवसर पर जगह-जगह इस तरह का धार्मिक अनुष्ठान देखते ही बनता है























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































