राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्र्क।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश पॉवर कारपोरेशन में कर्मचारियों की चल-अचल संपत्ति को लेकर शासन ने कठोर कदम उठाए हैं। शासन की सख्ती के बाद भी यूपीपीसीएल के कर्मचारियों ने संपत्ति का ब्यौरा नहीं दिया है। विभागीय रिकाडड के अनुसार अभी तक करीब 7572 कर्मचारियों ने संपत्ति का विवरण अपलोड नहीं किया है।
जिसमें पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के 1674 कर्मी, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के 3033 कर्मी, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम के 981,पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम के 1669, केस्को कानपुर के 45 और यूपीपीसीएल मुख्यालय के 170 कर्मियों ने अभी तक ब्यौरा नहीं दिया है। जिस पर यूपीपीसीएल एमडी पंकज कुमार ने सभी कर्मचारियों को संपत्ति का विवरण पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। वहीं ऐसा न करने वाले कर्मचारियों का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।



























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































