• October 1, 2024
  • kamalkumar
  • 0


राष्ट्रीय प्रस्तावना न्यूज नेटवर्क।

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर शुरू किया गया विशेष सफाई अभियान गांधी जयंती यानि दो अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान प्रदेश की सभी निकायों पर 155 घंटे का नॉन स्टॉफ महासफाई अभियान भी चलाया जा रहा है। 


इसी क्रम में नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने कहा कि सभी निकायों में ब्लैक स्पॉॅट चिन्हित कर उनको साफ-सुथरा बनाया जाए। जो स्थान डंपिग क्षेत्र नहीं हैं वहां पर कूड़ा न पडऩे दिया जाए। अगर ऐसा है तो उस स्थान की सफाई कराकर उसे बच्चों के पार्क के रूप में डेवलेप किया जाए। उन्होंने कहा कि आगामी त्योहारों को स्वच्छता का प्रतीक बनाने के लिए निकायों व गंगा टाउन व नदी घाटों, धार्मिक स्थलों, नगर के मुख्य मार्गों, चौराहों व हेरिटेज स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाकर उन्हें स्वच्छ और सुन्दर बनाया जाये। 


इस दौरान उन्होंने महासफाई अभियान के दौरान निकायों में हुई सफाई की सराहना करते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण में ही ईश्वर का वास होता है। जिससे सुख-समृद्घिश बढ़ती है। उन्होंने आगामी त्योहार नवरात्रि, दशहरा, दीपावली, छठ पूजा को स्वच्छ त्योहार, स्वस्थ त्योहार के रूप में मनाने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *